Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में किसानों का प्रदर्शन, 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, 29 अप्रैल को पैदल मार्च की चेतावनी

बुलंदशहर में किसानों का प्रदर्शन, 8 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, 29 अप्रैल को पैदल मार्च की चेतावनी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर  : 23 / अप्रैल / 2026 : भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले किसानों ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू ने बताया कि राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगाराम त्यागी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम दो ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपे गए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रमोद पांडे और अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों की सभी मांगों पर बिंदुवार चर्चा करते हुए जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और 27 अप्रैल को जिलाधिकारी के साथ वार्ता कराने की बात कही।

किसानों ने 8 प्रमुख मांगें उठाईं, जिनमें ग्रीन एक्सप्रेसवे पर अंडरपास व सर्विस रोड की व्यवस्था, स्मार्ट मीटर हटाने, निजी स्कूलों में एनसीईआरटी किताबें लागू करने, सरकारी अस्पतालों में दलाली व निजी इलाज की रोकथाम, गेहूं खरीद केंद्रों पर सुचारू तौल, पेयजल की जांच, महावीर योजना लागू करने और गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने जैसी समस्याएं शामिल हैं।

किसानों का आरोप है कि इन मुद्दों पर लंबे समय से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे आम किसान और ग्रामीण जनता परेशान है।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो 29 अप्रैल 2026 को बुलंदशहर अनाज मंडी से जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम, युवा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र आर्य सहित याकूबपुर, धतूरी, बिलोठ, घूमरावाली और बनवारीपुर गांवों के किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment