हाथरस में 225 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, प्रभारी मंत्री बोलीं—‘यशोदा मां’ बनकर करें बच्चों की देखभाल

दुष्यंत पचौरी , हाथरस  

 

 

हाथरस : 23 / अप्रैल / 2026 :  पुलिस लाइन ऑडिटोरियम में गुरुवार को महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार बेबी रानी मौर्य ने की, जिसमें आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए तथा पोषण पखवाड़ा (9 से 23 अप्रैल) का समापन भी किया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने 225 नव-नियुक्त आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही इन्फेंटोमीटर, स्टेडियोमीटर, जीएमडी किट और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत बेबी किट का भी वितरण किया गया।

अपने संबोधन में मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भूमिका सिर्फ नौकरी तक सीमित नहीं, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों की देखभाल ‘यशोदा मां’ की तरह करनी होगी और उन्हें अच्छे संस्कार, स्वच्छता की आदतें और प्रारंभिक शिक्षा भी देनी होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के विकास के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका सही उपयोग कर बच्चों की लंबाई और वजन का नियमित आकलन करना जरूरी है। साथ ही आंगनवाड़ी सहायिकाओं को समाज में जागरूकता फैलाने और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड व पेंशन योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।

इस अवसर पर सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक अंजुला सिंह माहौर, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, नारी सशक्तिकरण पर नाटक, कृष्ण लीला पर आधारित नृत्य और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए, जिसने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनवाड़ी सहायिकाएं समाज के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं और उन्हें ‘यशोदा मां’ के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन द्वारा उन्हें समुचित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित, उप जिलाधिकारी राजबहादुर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र उपाध्याय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment