Home » बुलंदशहर » खुर्जा में ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन, चुनाव समय पर कराने या कार्यकाल बढ़ाने की मांग

खुर्जा में ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन, चुनाव समय पर कराने या कार्यकाल बढ़ाने की मांग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 23 / अप्रैल / 2026 :  जनपद बुलंदशहर के खुर्जा ब्लॉक में गुरुवार को दर्जनों ग्राम प्रधान एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर पहुंचे। इस दौरान प्रधानों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन ब्लॉक प्रमुख को सौंपा और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

ग्राम प्रधानों का कहना है कि प्रदेश में 26 मई को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है, ऐसे में या तो समय रहते पंचायत चुनाव कराए जाएं या फिर उनके कार्यकाल की अवधि को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि अनिश्चितता की स्थिति के कारण विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

यह ज्ञापन राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले सौंपा गया। प्रधानों ने एकजुट होकर सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की।

ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह ने ग्राम प्रधानों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और उचित कार्रवाई के लिए प्रयास किया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment