यूपी के मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: 11 लोगों की दर्दनाक मौत, आग में जिंदा जले कार सवार

मिर्जापुर : 23 / अप्रैल / 2026 :  मिर्जापुर में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग चाहकर भी पीड़ितों को नहीं बचा सके।

बताया जा रहा है कि एक ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया, जिसके चलते उसने आगे चल रही स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर एक ट्रक से जा भिड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रही बोलेरो भी ट्रेलर से टकरा गई।

टक्कर के तुरंत बाद बोलेरो में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। अंदर बैठे लोग बाहर निकलने की कोशिश करते रहे और मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई उन्हें बचा नहीं सका।

 

जानकारी के अनुसार बोलेरो सवार लोग मैहर से मुंडन संस्कार कराकर वापस लौट रहे थे। हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि अन्य की भी जान नहीं बच सकी।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने और घायलों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज आग के कारण वे बेबस नजर आए।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और हादसे की जांच की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment