बुलंदशहर : 24 / अप्रैल / 2026 : बुलंदशहर नगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी करीब 40 वर्षों से भारत में अवैध रूप से रह रहा था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान वासिद के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि वह फर्जी दस्तावेजों के सहारे अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए गए हैं, जिनके जरिए वह लंबे समय से सिस्टम को धोखा दे रहा था।
जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले गुलावठी क्षेत्र में रह चुका है और वर्तमान में बीसा कॉलोनी में अपना ठिकाना बना रखा था। नगर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अन्य कड़ियों की भी गहन जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी को फर्जी दस्तावेज बनाने में किसने मदद की और क्या इसमें कोई बड़ा नेटवर्क शामिल है।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
![]()
