Home » उत्तर प्रदेश » उत्तर प्रदेश में बड़ी कार्रवाई: खराब तेल मिलने पर 14 फर्मों पर प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश में बड़ी कार्रवाई: खराब तेल मिलने पर 14 फर्मों पर प्रतिबंध

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

लखनऊ : 24 / अप्रैल / 2026 :  उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और खराब गुणवत्ता वाले तेल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 फर्मों पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। जांच में इन फर्मों के तेल के सैंपल फेल पाए गए, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, इन फर्मों पर तेल के निर्माण, बिक्री, वितरण और भंडारण सभी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। साथ ही संबंधित उत्पादों को बाजार से हटाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा टीम ने हाल ही में प्रदेश के विभिन्न जिलों में अभियान चलाकर तेल के नमूने एकत्र किए थे। लैब जांच में कई सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर खतरा पाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि दोषी फर्मों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और
भारी जुर्माना और लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया जारी है। आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल प्रमाणित और ब्रांडेड उत्पाद ही खरीदें और किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना तुरंत विभाग को दें।
सरकार का सख्त संदेश कि मिलावटखोरों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment