खुर्जा में भीषण गर्मी का असर: अस्पतालों में मरीजों की भीड़, हीट वेव वार्ड तैयार

खुर्जा : 24 / अप्रैल / 2026 :  उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है।

खुर्जा स्थित एसएसएमजे जटिया अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या में भारी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1000 से 1200 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार के अनुसार, बढ़ती गर्मी के कारण मरीजों में कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से सांस लेने में दिक्कत, लूज मोशन (दस्त) , बुखार , डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) , अत्यधिक कमजोरी आदि।

अस्पताल प्रशासन ने गर्मी और लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए 10 बेड का विशेष हीट वेव वार्ड तैयार किया है, जहां सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही पूरे स्टाफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

डॉ. दिनेश कुमार ने लोगों को गर्मी से बचने के लिए जरूरी सुझाव दिए हैं पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें, ORS का सेवन करें, हल्के और सूती कपड़े पहनें , दोपहर की तेज धूप में बाहर निकलने से बचें , जरूरत पड़ने पर सिर ढककर ही बाहर निकलें , बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

अस्पताल प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment