खुर्जा : 24 / अप्रैल / 2026 : बुलंदशहर जनपद में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर खुर्जा के निकट तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई बार पलट गई।
हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे, जो इस दुर्घटना में घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
![]()
