Home » उत्तर प्रदेश » गोरखपुर में महिला आयोग की समीक्षा बैठक, सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जोर

गोरखपुर में महिला आयोग की समीक्षा बैठक, सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जोर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक, गोरखपुर 

 

 

गोरखपुर : 24 / अप्रैल / 2026 :  जनपद के विकास भवन सभागार में शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की ओर से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयोग की अध्यक्ष डॉ० बबीता सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अपर्णा यादव एवं चारू चौधरी सहित कई सदस्य मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सुरक्षित उपयोग तथा मानव तस्करी निरोधक विषयों पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को इन विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में महिला आयोग द्वारा जनपद में महिलाओं से संबंधित योजनाओं की प्रगति, शिकायतों के निस्तारण, सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान आयोग की कई सदस्यगण भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, महिला स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

अध्यक्ष डॉ० बबीता सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक जनपद में समन्वित प्रयास और निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment