Home » बुलंदशहर » जहांगीरपुर के पब्लिक इंटर कॉलेज में अभिभावक बैठक आयोजित, छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर

जहांगीरपुर के पब्लिक इंटर कॉलेज में अभिभावक बैठक आयोजित, छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीरपुर : 2 / मई / 2026 : कस्बे के पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में शैक्षिक सत्र 2025-26 को लेकर एक महत्वपूर्ण अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने की, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने अभिभावकों से विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के साथ-साथ उनके चहुमुखी विकास के लिए सुझाव मांगे। उन्होंने गत सत्र के परीक्षा परिणाम की जानकारी भी साझा की, जिसकी अभिभावकों ने सराहना करते हुए तालियों के साथ विद्यालय परिवार का उत्साहवर्धन किया।

अभिभावकों ने विद्यालय में अनुशासन और साफ-सफाई व्यवस्था की विशेष प्रशंसा की। साथ ही आगामी सत्र में विद्यार्थियों की पढ़ाई को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। अभिभावकों ने इस दिशा में सहयोग का आश्वासन देते हुए आर्थिक मदद करने की भी बात कही, ताकि शिक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। बैठक में अभिभावक-शिक्षक संघ के पदाधिकारी, वरिष्ठ प्रवक्ता मदन गोपाल शर्मा, संजय कुमार, यतेन्द्र कौशिक, राजकुमार आर्य सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This