Home » उत्तर प्रदेश » दो बाइकों की भिड़ंत के बाद ट्रक की चपेट में आए युवक, दो की हालत गंभीर

दो बाइकों की भिड़ंत के बाद ट्रक की चपेट में आए युवक, दो की हालत गंभीर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी,  हाथरस

 

 

हाथरस (सासनी) : 3 / मई / 2026 :  कस्बा सासनी में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक ट्रक ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब सात बजे प्रकाश एकेडमी के सामने दो बाइक सवारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के तुरंत बाद अलीगढ़ की ओर जा रहा एक ट्रक मौके से गुजर रहा था, जिसने सड़क पर गिरे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में याशुद्दीन (पुत्र आमीन, निवासी गढ़ी गहर, जनपद आगरा) और राशिद (पुत्र शाहिद, निवासी विष्णुपुरी) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
वहीं, पप्पन खां (पुत्र ताहिर) और शिवा (पुत्र पप्पन खां, निवासी विष्णुपुरी) को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल इलाके में कानून-व्यवस्था सामान्य है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण ऐसे हादसे लगातार बढ़ रहे हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment