Home » उत्तर प्रदेश » हाथरस में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन: महिलाओं ने मीटर उखाड़कर बिजलीघर पर किया विरोध, पुराने मीटर लगाने की मांग

हाथरस में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन: महिलाओं ने मीटर उखाड़कर बिजलीघर पर किया विरोध, पुराने मीटर लगाने की मांग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

 

हाथरस : 4 / मई / 2026 :  जनपद हाथरस में सरकार द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के घरों पर लगाएं गए स्मार्ट मीटरों को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ओढ़पुरा और नवीपुर बिजलीघरों पर हुए विरोध के बाद रविवार को शहर के आगरा रोड स्थित गिजरौली बिजलीघर पर महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को उग्र प्रदर्शन किया। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं अपने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर बिजलीघर लेकर पहुंचीं और स्मार्ट मीटरों को फेंकते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल सामान्य से कहीं अधिक आ रहा है। इसके अलावा बार-बार बिजली कटौती हो रही है और शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इन समस्याओं से परेशान होकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा।

महिलाओं ने गिजरौली बिजलीघर का घेराव कर अधिकारियों से स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा से लगाने की मांग की है। सूचना पर विभागीय अधिकारियों के अलावा मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांगों पर अड़ी रहीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment