गोरखपुर : 6 / मई / 2026 : खजनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारियों क्षेत्रीय मरीजो (महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग) को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य रोड से चिकित्सालय तक रास्ता गड़बड़ होने की वजह से मरीजों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही चिकित्सालय में साफ सफाई जैसी व्यवस्था भी नहीं के बराबर रहती है।
गोरखपुर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,क्षेत्रीय विधायक, से आम जनमानस (क्षेत्रीय जनता) का मीडिया के माध्यम से निवेदन है कि एक दृष्टि इस जगह पर भी डालें ज जो जनहित की बात है और इस मार्ग को तत्काल ठीक करने की कृपा करें। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराए आए लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि आपके माध्यम से जिम्मेदारों से निवेदन है कि यह काम जनहित में अति आवश्यक है।

वहीं क्षेत्र में मुख्य रोड पर प्राइवेट हॉस्पिटलो का रास्ता ठीक-ठाक दिखता है। अगर नहीं भी रहता है तो प्राइवेट हॉस्पिटल के मालिक आवागमन का रास्ता दुरुस्त करा देते हैं। क्योंकि वही से उनका रोजगार चलना है लेकिन सरकारी हॉस्पिटल का रास्ता खुद देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर किसी व्यक्ति की अचानक तबीयत हो खराब हो और वह हॉस्पिटल जाना चाहे तो नहीं जा सकता तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस संबंध में स्थानीय अधीक्षक से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका नंबर स्विच ऑफ मिला।
![]()
