Home » नई दिल्ली » ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने सशस्त्र बलों को किया सलाम

ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने सशस्त्र बलों को किया सलाम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली : 7 / मई / 2026 :  प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देश की सशस्त्र सेनाओं को सलाम करते हुए उनके साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता बनाए रखने में सशस्त्र बलों की भूमिका अतुलनीय है और पूरा राष्ट्र उनके योगदान पर गर्व करता है।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर देशवासियों से भी विशेष अपील की। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान और समर्थन के प्रतीक के रूप में अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) बदलें।

उन्होंने कहा कि यह छोटा सा कदम देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान और एकजुटता प्रदर्शित करेगा। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से राष्ट्रहित और सैनिकों के मनोबल को मजबूत करने के लिए इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment