Home » बुलंदशहर » छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हजरतपुर में “ऑपरेशन सिंदूर” बना देशभक्ति और अनुशासन का प्रेरणास्रोत

छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हजरतपुर में “ऑपरेशन सिंदूर” बना देशभक्ति और अनुशासन का प्रेरणास्रोत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 9 / मई / 2026 :  छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हजरतपुर, जनपद बुलंदशहर में “ऑपरेशन सिंदूर” विषय पर एक प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के जूनियर एवं सीनियर डिवीजन के सभी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

इस अवसर पर मुख्य वक्ता आचार्य सचिन कुमार रहे, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के उद्देश्य, महत्व तथा उससे जुड़े अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मनोज सिंघल, विकास गुप्ता, अशोक शर्मा तथा हर्षिता सांगवान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में हुआ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment