Home » उत्तर प्रदेश » नगला भुस तिराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धापूर्वक किया नमन

नगला भुस तिराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धापूर्वक किया नमन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

हाथरस  : 10 / मई / 2026 :  हाथरस विधानसभा क्षेत्र के नगला भुस बाईपास तिराहे पर वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। सदर विधायक  अंजुला सिंह माहौर की विधायक निधि से निर्मित महाराणा प्रताप जी चौक एवं प्रतिमा का स्मरण करते हुए महाराणा प्रताप जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

यह गौरवपूर्ण कार्य पिछले वर्ष पूर्ण कराया गया था। क्षत्रिय समाज द्वारा आजादी के बाद से समय-समय पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों के समक्ष महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा एवं चौक निर्माण की मांग रखी जाती रही थी।

विधायक अंजुला सिंह माहौर ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस विषय को गंभीरता से लिया और हाथरस में महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा एवं चौक का निर्माण कराकर ऐतिहासिक कार्य किया। महाराणा प्रताप जयंती के पावन अवसर पर विधायक जी के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान, सांसद अनूप प्रधान, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा सहित उपस्थित सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर गौरव आर्य, राजेश सिंह गुड्डू, बृजेश चौहान, योगेंद्र गहलोत, नीरेश सिंह, अंकुर सिसोदिया, ललिता सेंगर, अंकित गौड़, रामवीर भैया जी, देवेंद्र चौहान, भूपेंद्र चौहान, भीकम सिंह चौहान, तपन जोहार, मथुरा प्रसाद गौतम, सूरज शाह, राजेंद्र धकरे, विवेक गुप्ता एवं विशेष कर्दम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया तथा राष्ट्र सेवा और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संदेश दिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment