Home » उत्तर प्रदेश » मदर्स डे पर बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने किया भाव विभोर

मदर्स डे पर बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने किया भाव विभोर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

सिकंदराराऊ : 10 / मई / 2026 :  टैगोर इंटरनेशनल स्कूल सिकंदराराऊ हाथरस में वात्सल्यमयी माँ के प्रति कृतज्ञता व आभार प्रकट करने हेतु मातृ दिवस का आयोजन किया गया । प्रधानाचार्या रंजना कुमार ने गणपति बप्पा एवं मा सरस्वती की अर्चना के साथ कार्यक्रम शुभारंभ किया । उन्होंने छात्र छात्राओं को बताया कि अनेक जन्मों के बाद भी मातृ ऋण से उऋण नहीं हुआ जा सकता है।

अतः अपनी माँ के प्रेम व सम्मान का ध्यान रखते हुए हर संभव कोशिश माँ को आनंदित करने के लिए करें। आज के परिवेश में व्यक्ति नैतिकता का पथ छोड़कर बुजुर्ग मा बाप को बेसहारा बृद्धाश्रमों में जाने को मजबूर कर देता । इसी से संबधित एक परिवार एक्ट प्रस्तुत किया गया जिसने दर्शकों ,अध्यापकों यहाँ तक विद्यार्थियों को भी द्रवित कर दिया।प्रस्तुतकर्ता उन्नति, हबीबा,ज़ुबैर आदि थे।

इसके अलावा मेरी माँ है सबसे प्यारी ,तेरी उंगली पकड़ के चला ओ माँ , माँ देखी जबसे दुनिया आदि कार्यक्रमों का आयोजन रियांशी ,आरव कौशिक ,उंजिला ,नवेद,सोमांश , तन्वय आदि छात्र छात्राओं कर समा बाँध दिया। कुछ छात्राओं ने अपनी मा को उपहार भी दिये। इस अवसर पर मंजुल माहेश्वरी , प्रकाश वार्ष्णेय , अजीम अहद , ममता सिंह , मनीषा गोला , कविता पुंढीर, संध्या जादों, रुकैया सिद्दीकी , सुषमा यादव, ब्रजेश शर्मा आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This