Home » उत्तर प्रदेश » बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकराई, हादसे में युवक हुआ गंभीर घायल

बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकराई, हादसे में युवक हुआ गंभीर घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी,  हाथरस

 

हाथरस : 11 / मई / 2026 :  थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर के पास एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, कार सवार लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए हाथरस के बागला जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक की पहचान पवन पुत्र राजपाल निवासी छर्रा, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पवन अपनी रिश्तेदारी में थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर आ रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। फिलहाल चिकित्सकों द्वारा घायल युवक का उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment