Home » उत्तर प्रदेश » सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम , लंबित ग्यारह सूत्रीय मांगों पर प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम , लंबित ग्यारह सूत्रीय मांगों पर प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी , हाथरस

 

सासनी : 11 / मई / 2026 :  नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने अपनी ग्यारह सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आक्रोशित और पीडित कर्मचारियों ने नगर पंचायत प्रशासन को बहत्तर घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

सोमवार को सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत प्रशासन के अमरदीप को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रशासन पर वादाखिलाफी और कर्मचारियों के शोषण का गंभीर आरोप लगाया गया है। ज्ञापन में कहा है कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा जनता के बीच यह गलत संदेश फैलाया जा रहा है कि कर्मचारियों का सारा बकाया वेतन भुगतान कर दिया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों की अन्य न्यायोचित मांगों पर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस के महासचिव अशोक कुमार ने नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कर्मचारियों के भुगतान को लेकर किए जा रहे दावे पूरी तरह से भ्रामक और गलत हैं।

महासचिव ने दावा किया कि एसीपी मद में ही प्रत्येक कर्मचारी का लगभग एक लाख रुपये तक का बकाया है, जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। महासचिव ने प्रशासन से मांग की है कि भ्रामक खबरें फैलाने के बजाय, वर्तमान में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के वैध बकाये का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए।

कर्मचारियों ने प्रशासन को अपनी मांगों पर विचार करने के लिए बहत्तर घंटे का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय सीमा के भीतर मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो समस्त सफाई कर्मचारी काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है। इस मौके पर मनोज दिलेर, अशोक चौहान हरी शंकर, मंजू देवी, दिनेश चौहान, प्रदीप बाल्मीकि, आकाश, सोनू चौहान, साहिल दिलेर, कुलदीप चौहान बंटी दिलेर, आलोक चौहान, नीरज चौहान, शारदा देवी, कुमारी गीता, सहित कई सफाई कर्मचारी मौजूद थे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This