मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा का भव्य शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

सुनील पाठक, गोरखपुर बस्ती 

 

गोरखपुर : 12 / मई / 2026 :  मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर शाखा द्वारा शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन 11 मई 2026 को गोरखनाथ मंदिर रोड स्थित होटल रमाडा में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ, जिससे पूरे समारोह में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, पूर्व अध्यक्षों एवं समाज के वरिष्ठ जनों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान नव-नियुक्त अध्यक्ष दुर्गेश बजाज ने मंच के उद्देश्यों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए व्यापार संवर्धन, सामाजिक सेवा, रक्तदान, महिला सशक्तिकरण, कृत्रिम पैर वितरण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष अभियान चलाने की घोषणा की।

निवर्तमान अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया। भामाशाह सम्मान अभिषेक पोद्दार, सर्वश्रेष्ठ शाखा सदस्य अंकित गाडिया, विशेष सहयोग सम्मान (महिला शाखा) स्वीटी अग्रवाल एवं सर्वश्रेष्ठ कार्यकारिणी सदस्य का सम्मान संचित भालोटिया को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ऐशप्रा जेम्स एंड ज्वेलर्स के निदेशक अनूप सराफ एवं प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल उपस्थित रहे। वहीं गोरखपुर महापौर मंगलेश श्रीवास्तव ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल ने नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और मंच के सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच देशभर में समाजसेवा और युवा नेतृत्व के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है।
मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कौशल विकास और रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा “एक जिला एक उत्पाद” और “विश्वकर्मा श्रम सम्मान” जैसी योजनाएं युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रही हैं।
समारोह में नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। शाखा सचिव संचित भलोटिया, उपाध्यक्ष अंकित गाडिया, अंकित पोद्दार, रजत लाठ, पीयूष तुलस्यान एवं पीयूष जैन बनाए गए। आकाश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, अभिषेक केडिया एवं राघव बंसल को संयुक्त मंत्री, मानस खेतान को मीडिया प्रभारी तथा मनीष मित्तल को जनसंपर्क अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व अध्यक्षों एवं समाजसेवियों का पगड़ी एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। मंच के संस्थापक ज्योति गोयल ने मंच की स्थापना और समाजसेवा की यात्रा को साझा करते हुए सदस्यों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में गौरव चिरानिया, नीतीश अग्रवाल, आकाश गोयल, मयंक केडिया, अंकित लाठ एवं माधव जालान सहित आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में शाखा सचिव संचित भलोटिया ने सभी अतिथियों, सदस्यों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment