बुलंदशहर : 18 / मई / 2026 : बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र के गांव चोला निवासी अजय पुत्र श्रीराम ने शादी के बाद परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
अजय ने बताया कि उसके बेटे की शादी 28 अप्रैल 2026 को अगराई गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी से पहले ही गांव अगराई के कुछ लोग उसे विवाह न करने की धमकी दे रहे थे। उनका कहना था कि यदि उसने गांव में शादी की तो उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

पीड़ित के अनुसार शादी होने के बाद अब दोबारा धमकियां दी जा रही हैं। आरोप है कि कुछ लोग कह रहे हैं कि “तू शादी करने से बाज नहीं आया, अब इसका मजा चखाएंगे और पूरे परिवार को परिणाम भुगतने होंगे।”
घटना से परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












