Home » उत्तर प्रदेश » विनय वर्मा विधायक ने अपनी धर्मपत्नी बविता के साथ टॉपर छात्रों को किया सम्मानित

विनय वर्मा विधायक ने अपनी धर्मपत्नी बविता के साथ टॉपर छात्रों को किया सम्मानित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सिद्धार्थनगर संवाददाता

 

सिद्धार्थनगर  : 19 / मई / 2026 :  जनपद सिद्धार्थनगर के विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के विनय वर्मा विधायक अपनी धर्मपत्नी बबीता वर्मा के साथ सेठ राम कुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज, शोहरतगढ़ की मेधावी छात्रा कु. अवंतिका पांडेय को दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय टॉपर बनने पर प्रोत्साहन स्वरूप एक उच्चकोटि का लैपटॉप भेंट किया । यह प्रोत्साहन छात्रों को प्रेरित करेगा और वे ज़्यादा मेहनत करेंगे ।

विद्यालय द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह में सम्मिलित होकर छात्र-छात्राओं को अंकपत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों के उत्साह, गुरुजनों के समर्पण एवं अभिभावकों के विश्वास ने मन को अत्यंत प्रसन्नता से भर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजू मिश्रा जी एवं विद्यालय प्रबंधन का सफल आयोजन के लिए आभार !

मुझे पूर्ण विश्वास है कि अवंतिका जैसी प्रतिभाशाली बेटियाँ आधुनिक तकनीक और शिक्षा के माध्यम से न केवल अपने परिवार एवं विद्यालय, बल्कि पूरे शोहरतगढ़ और सिद्धार्थनगर जनपद का नाम गौरवान्वित करती रहेंगी।

विद्यालय परिवार, गुरुजनों, अभिभावकों एवं सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment