Home » उत्तर प्रदेश » समन्वय और विकास के संकल्प के साथ सम्पन्न हुई क्षेत्र पंचायत रामनगर की बैठक

समन्वय और विकास के संकल्प के साथ सम्पन्न हुई क्षेत्र पंचायत रामनगर की बैठक

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बस्ती ( रामनगर ) : 20 / मई / 2026 :  विकास खण्ड रामनगर के सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत रामनगर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख यशकान्त सिंह ने की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक अनुमोदन प्रदान किया गया।

अपने संबोधन में ब्लाक प्रमुख यशकान्त सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में सभी विभागों के समन्वय से विकास खण्ड रामनगर को विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में भी सभी विभागों के सहयोग और समन्वय से विकास खण्ड रामनगर को जनपद का अग्रणी विकास खण्ड बनाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के अनुमोदन के साथ-साथ जनगणना 2026-27 के स्व-गणना अभियान, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना एवं चयन प्रक्रिया, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बाल विकास परियोजना, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग तथा पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में खण्ड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत विजय कुमार चौधरी, सीडीपीओ देवेन्द्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी (महिला)  कुसुमलता सिंह, पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य रामानुज चौधरी, राजेश पाठक, सुभाष जी एवं ग्राम पंचायत अध्यक्ष जयराम चौधरी, प्रताप नारायण सिंह, जसवन्त कुमार दूबे समेत अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment