Home » बुलंदशहर » घर में घुसकर हमला, कई लोगों के सिर फोड़े, गोली चलाने की कोशिश का आरोप

घर में घुसकर हमला, कई लोगों के सिर फोड़े, गोली चलाने की कोशिश का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 बुलंदशहर : 20 / मई / 2026 :  ककोड थाना क्षेत्र के गांव हिरनौटी में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने गांव के कई महिला और पुरुषों पर मारपीट, सिर फोड़ने तथा तमंचे से गोली चलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

 

गांव हिरनौटी निवासी साबिर पुत्र शेरा ने बताया कि 18 मई की शाम करीब 7 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कई महिला और पुरुष उनके घर में घुस आए और आते ही गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने मारपीट कर कई लोगों के सिर फोड़ दिए तथा तमंचा निकालकर गोली चलाने की कोशिश भी की।

 

शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में सरजेश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This