Home » उत्तर प्रदेश » बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोरखपुर : 23 / मई / 2026 :  आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में एनेक्सी सभागार में दीपक मीणा एवं डॉ. कौस्तुभ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ पीस कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, इसलिए सभी लोग इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। उन्होंने नगर निगम एवं संबंधित विभागों को साफ-सफाई, कूड़ा उठान और सैनिटाइजेशन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खासतौर पर कुर्बानी स्थलों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया गया।

वहीं एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और अफवाह फैलाने या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने थाना प्रभारियों को लगातार गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार और एडीएम प्रशासन वैभव शर्मा ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र एवं एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की।

सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव एवं संबंधित एसडीएम को अपने क्षेत्रों में पीस कमेटी के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने तथा किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट तैनात करने की भी बात कही।

बैठक में पीस कमेटी के सदस्यों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। डीएम ने पशु बाजारों की व्यवस्था, पेयजल, बिजली आपूर्ति और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर भी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं एसएसपी ने बताया कि प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई जाएगी तथा जरूरत पड़ने पर ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।

बैठक में एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन वैभव शर्मा, एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र, एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, विभिन्न क्षेत्राधिकारी, एसडीएम एवं पीस कमेटी के पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment