Home » बुलंदशहर » एक महीने से फुंका पड़ा किसान के ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर, पानी के अभाव में सूखी फसल

एक महीने से फुंका पड़ा किसान के ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर, पानी के अभाव में सूखी फसल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड : 24/ मई / 2026 :  ककोड क्षेत्र के गांव वैर निवासी किसान रामपाल सिंह पुत्र बुद्ध सिंह ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए बताया कि उनके खेत पर लगा ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर पिछले लगभग 24 से 25 दिनों से फुंका पड़ा हुआ है।

ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण खेतों की सिंचाई पूरी तरह बंद है, जिससे भीषण गर्मी में उनकी ज्वार की फसल सूखकर बर्बाद हो गई। किसान का आरोप है कि उन्होंने कई बार वैर बिजलीघर और एसडीओ ककोड कार्यालय में शिकायत की, लेकिन न तो अधिकारी कार्यालय में मिले और न ही सरकारी सीयूजी नंबर उठाया गया।

 

पीड़ित किसान ने बताया कि उसने 1076, 1912 और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला कि “आज या कल ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।”

किसान ने कहा कि लगातार एक महीने से विभाग द्वारा उन्हें टालमटोल किया जा रहा है, जबकि फसल बिना पानी के पूरी तरह सूख चुकी है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

वहीं इस मामले में बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर संजीव कुमार ने बताया कि मामला अब उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाकर किसान की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This