बुलंदशहर | 28 / मई / 2026 : बुलंदशहर में नमाज से रोकने पर पूर्व विधायक और सपा नेता चौधरी होशियार सिंह सीओ पर भड़क गए। उन्होंने सीओ पर मनमानी कर लोगों को नमाज पढ़ने से रोकने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक, जिला पंचायत सदस्य और सीओ के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। लोगों के हंगामा करने के बाद सीओ को हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी। सीओ ने पूर्व विधायक पर लोगों को उकसाने का आरोप लगाया। वहीं पूर्व विधायक ने सीओ पर मनमानी का आरोप लगाया है।

बुलंदशहर के जहाँगीराबाद में ईदगाह मस्जिद के बाहर अचानक माहौल गरम हो गया। ईदगाह मस्जिद के बाहर मौजूद सपा के पूर्व विधायक होशियार सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुनील चरोरा से कुछ नमाजियों ने पुलिस द्वारा नमाज न पढ़ने देने की शिकायत की। इस पर पूर्व विधायक और जिला पंचायत सदस्य ने सीओ को आड़े हाथ ले लिया। उन्होंने सीओ पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां खड़े लोगों ने भी पुलिस के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां माहौल गरम हो गया। इसके बाद सीओ अनूपशहर के पूर्व विधायक और जिला पंचायत सदस्य से हाथ जोड़कर बोलै की आप लोग माहौल ख़राब करने की कोशिश कर रहे हो में हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूँ की आप लोग कानून व्यवस्था को बिगड़ने की कोशिश न करो । इसके बाद माहौल शांत हुआ। पूर्व विधायक होशियार सिंह और जिला पंचायत सदस्य सुनील चरोरा ने आरोप लगाया कि सीओ विकास चौहान ने ईद की नमाज भी लोगों को नहीं पढ़ने दी। सीओ पूरी तरह मनमानी पर उतारू था। इसके कारण ही लोगों का आक्रोश फूटा। वहीं सीओ विकास चौहान का कहना है कि पूर्व विधायक लोगों को भड़काने का काम कर रहे थे। वह माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे थे।
![]()
