कार की टक्कर से बगराई निवासी बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, परिवार में कोहराम

​घटनास्थल: बाजना मार्ग, गोमत चौराहे के पास

बुलंदशहर/खुर्जा: 28 / मई / 2026 : दिनांक २७ मई को खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव वगराई में उस समय मातम छा गया, जब एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई।
​मिली जानकारी के अनुसार, गांव वगराई निवासी वेदपाल सिंह (उम्र 70 वर्ष) बुधवार की सुबह अपने पुत्र पुष्पेंद्र (उम्र 45 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से बाजना जा रहे थे। अभी उनकी बाइक गोमत चौराहे के निकट पहुंची ही थी कि तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

मृतक पुष्पेंद्र                                      मृतक वेदपाल सिंह

​टक्कर इतनी भीषण थी कि पुष्पेंद्र और वेदपाल सिंह दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मों का ताव न सहते हुए दोनों ने दम तोड़ दिया।
​परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, कानूनी कार्रवाई शुरू
पिता-पुत्र की एक साथ मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में इस हादसे के बाद से शोक की लहर है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
​पुलिस प्रशासन के मुताबिक, मृतकों के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी कार चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बगराई स्थित घर पर शोकाकुल परिजन

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment