गोरखपुर : 31/ मई / 2026 : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता माने जाने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर द्वारा लाल डिग्गी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने किया।
इस अवसर पर राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश को लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच, सार्वजनिक संस्थानों और विकास की मजबूत नींव प्रदान की। उन्होंने कहा कि आज का भारत जिस आधार पर खड़ा है, उसमें नेहरू की दूरदर्शी सोच का महत्वपूर्ण योगदान है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख शिक्षण संस्थान, सार्वजनिक उपक्रम, बड़े बांध, वैज्ञानिक संस्थान और लोकतांत्रिक व्यवस्था नेहरू की सोच और नेतृत्व का परिणाम हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि देश को जोड़ने और एकता बनाए रखने में नेहरू की भूमिका ऐतिहासिक रही है तथा उनके विचारों और संवैधानिक मूल्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू के आदर्शों पर चलने तथा लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रमोद नायक, सतेंद्र निषाद, अनिल सोनकर, डॉ. चिन्मय पाण्डेय, राजेश निषाद, राजीव कुमार पाण्डेय, उत्कर्ष पाण्डेय, गणेश मिश्र, संतोष उपाध्याय, इंदु भूषण शुक्ला, के.सी. भारती, कालंजय तिवारी, अमित तिवारी, ज्ञानेंद्र शाही, हरिसेवक त्रिपाठी, बालमुकुंद चतुर्वेदी, शैलेन्द्र पाण्डेय, पानमती शर्मा, संतोष शुक्ला, रविंद्र मौर्य, कन्हैया ओझा, गणेश पाण्डेय, मोहम्मद इरफान, रामनगीना साहनी, रामसमुझ सावरा, अनवर अली, सत्य प्रकाश मणि तिवारी, रामनरेश निराला, रामाशीष यादव, अजय मिश्रा, अमलेंदु पाण्डेय, धर्मेंद्र दुबे, गौरव मिश्रा, सुनील पाण्डेय, राजीव त्रिपाठी एवं मनीष यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
![]()
