दादरी | ०१ /जून / २०२६ : दादरी उप स्टेशन अधीक्षक कार्यालय दनकौर से एक किता मीमो बाबत अजायबपुर स्टेशन के पास किमी नंबर 1405/30-28 के मध्य एक MRO हो गया है।चौकी जीआरपी दनकौर से प्राप्त सूचना के आधार पर मै उप निरीक्षक चौकी दादरी से रवाना होकर घटना स्थल पर आया हूं मौके पर चौकी जीआरपी दनकौर से कांस्टेबल 74 राहुल कुमार व कांस्टेबल 71 अजयपाल सिंह मय जिल्द पंचायतनामा दीगर कागजात बॉडी किट,स्ट्रेचर के मौजूद मिले और आस पास के कुछ लोग भी मौजूद मिले ।

मृतक का शव ट्रैक के किनारे चित अवस्था में पड़ा है। सिर और चेहरा क्षत विक्षत अवस्था में है ।।मौजूद लोगो से शव की शिनाख्त करने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई। जामा तलाशी लेने पर कुछ बरामद नहीं हुआ।।मौजूद लोगो में से ही पांच पंच नियुक्त कर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी गृह जनपद गौतमबुद्धनगर भेजा गया ।कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












