बुलंदशहर/ककोड़ / ०१ जून २०२६ : ककोड थाने के गांव आलोद जागीर निवासी रामावतार पुत्र नाथू सिंह ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरा बेटा कुलदीप 18, 5, 2026 की शाम 5:00 बजे नोएडा से प्राइवेट नौकरी करके घर वापस आ रहा था तो गांव के ही रास्ते में गांव के जीतू वअजय पुत्रगण उकपाल ने मेरे बेटे को लाठी डंडों से जबरदस्त मारपीट की जान से मारने की धमकी थी उस समय मेरी बेटी को काफी चोट आई थी हमने इस मामले की 112 नंबर पुलिस को भी सूचना दी फिर हमने ककोड थाने पहुंचकर तहरीर दी तो पुलिस ने उल्टा मेरे बेटे कुलदीप को ही शांति भंग की धाराओं में सिकंदराबाद जेल भेज दिया। उसके बाद आरोपियों के इतने हौसले बुलंद हो गए की स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर दबंगों ने 24 मई 2026 की रात को जीतू ठाकुर के नाम के इंस्टाग्राम आईडी बनाकर मेरे बेटे कुलदीप को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जिसके पास हमारे हमारे पास रिकॉर्डिंग भी है स्क्रीनशॉट भी है ।अब एसएसपी के आदेश पर दोनों सगे भाई जीतू व अजय पुत्रगण उकपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












