Home » उत्तर प्रदेश » गोरखपुर : बाल स्वर संस्थान के समर कैंप का रंगारंग समापन, बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा

गोरखपुर : बाल स्वर संस्थान के समर कैंप का रंगारंग समापन, बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक मंडल प्रभारी गोरखपुर !

गोरखपुर/०२ जून २०२६ : शहर के सरस्वती विद्या मंदिर सभागार में ‘बाल स्वर संस्थान’ द्वारा आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन हुआ। इस मौके पर बच्चों ने सामूहिक नृत्य, मार्शल आर्ट और आत्मरक्षात्मक कराटे का ऐसा शानदार प्रदर्शन किया कि उपस्थित अतिथि और अभिभावक दंग रह गए। इसके अलावा वेस्ट मटेरियल से बनी आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही।

30 वर्षों से नींव मजबूत कर रही संस्था: महापौर
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि विद्या मंदिर संस्थान प्रमुख शिवाजी सिंह, भजन सम्राट नंदू मिश्रा, समाजसेवी सुधा मोदी, व्यापारी नेता पुष्पदंत जैन और संरक्षक राजेश श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। महापौर ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि बाल स्वर पिछले 30 वर्षों से ऐसे कैंप आयोजित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रख रही है।

समारोह में ये लोग भी रहे शामिल
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष अचिंत्य लहडी, संयोजक मनोज श्रीवास्तव (मंच संचालक) और राहुल रजत की मुख्य भूमिका रही। इसके साथ ही बच्चों को बेहतरीन ट्रेनिंग देने वाले प्रशिक्षक तनवीर, विशाल कुशवाहा, काव्या रावत, निष्ठा गुप्ता, नरेंद्र प्रताप सिंह कृष्णा, कुमारी श्रेया, मुस्कान गुप्ता, अनन्या, मुस्कान, शौर्य प्रकाश, हर्षदीप सिंह और आशीष डांस एकेडमी की टीम को ट्रॉफी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में संरक्षक राजेश श्रीवास्तव ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment