Home » उत्तर प्रदेश » दबंगों से मकान बचाने की गुहार, दलित महिला ने एसपी से लगाई न्याय की फरियाद

दबंगों से मकान बचाने की गुहार, दलित महिला ने एसपी से लगाई न्याय की फरियाद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बस्ती : 5 / जून / 2026 :  दुबौलिया थाना क्षेत्र के हेंगापुर निवासिनी दलित मालती देवी पत्नी शोभानाथ ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अपने छप्परवाले घर को गांव के ही दबंगों से बचाने की गुहार लगाया है। मालती देवी के अनुसार न्याय न मिल तो उसे गांव से ही उजड़ जाना पड़ेगा। मालती लगातार प्रार्थना पत्र देकर थक चुकी है। उसके पति परदेश में हैं और अब उसे डर सता रहा है कि दबंग उसे गांव से बाहर जाने को मजबूर न कर दें।

एसपी को दिये पत्र में मालती देवी ने कहा है कि वह गाटा संख्या 729 में छप्परपोश मकान और सहन बनाकर रह रही है। गांव के ही अभिलाष यादव, बाबूलाल, शिवलाल और इनके घर की औरते उसके मकान और सहन पर जबरिया कब्जा करते चले आ रहे हैं।

विरोध करने पर मारते पीटने के साथ ही जान से मार देने की धमकी देते हैं। यदि उसके मकान और सहन की जमीन पर कब्जा जारी रहा तो मजबूरन उसे गांव से ही उजड़ जाना पड़ेगा। उसने दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग करते हुये कहा है कि उसके जमीन से जबरिया कब्जा हटवाया जाय।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This