Home » उत्तर प्रदेश » चौपाल कार्यक्रम में जुटे ग्रामीण, टप्पू भैया के समर्थन में दिखा उत्साह

चौपाल कार्यक्रम में जुटे ग्रामीण, टप्पू भैया के समर्थन में दिखा उत्साह

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

चौरी चौरा : 19 / जून / 2026 :  326 विधानसभा चौरी चौरा के अंतर्गत पिपराइच ब्लॉक की ग्राम सभा भैसहा बाढ़न तथा ब्रह्मपुर ब्लॉक की ग्राम सभा रानापार में रविवार को चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और क्षेत्र के विकास तथा आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

चौपाल कार्यक्रम का संचालन पंडित राजकुमार व्यास एवं सुभाष पासवान ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और राजनीतिक परिस्थितियों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजाराम भारती ने कहा कि चौरी चौरा विधानसभा के समग्र विकास के लिए क्षेत्र की जनता को एकजुट होकर स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करना होगा। वहीं विदेशी भारती ने कहा कि क्षेत्र में अजय कुमार सिंह “टप्पू भैया” के पक्ष में सकारात्मक माहौल बन रहा है और लोगों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है।

अछयबर यादव ने कहा कि ग्राम सभा के लोग क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए एकजुट होकर निर्णय लेने के लिए तैयार हैं। शत्रुजीत तिवारी ने कहा कि वर्षों से राजनीतिक और सामाजिक विभाजन के कारण विधानसभा अपेक्षित विकास से वंचित रही है, इसलिए अब विकास के मुद्दे पर एकजुट होने की आवश्यकता है।

संदीप तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि जिले की अन्य विधानसभाओं की तुलना में चौरी चौरा में विकास कार्यों की गति अपेक्षाकृत धीमी रही है, जिसे तेज करने की जरूरत है। मुख्य अतिथि अजय कुमार सिंह “टप्पू भैया” ने कहा कि वह लगातार क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें लोगों का व्यापक समर्थन और स्नेह मिल रहा है तथा वह क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कार्यक्रम में शत्रुजीत तिवारी, राकेश राय, सुभाष पासवान एडवोकेट, अनूप सिंह, संदीप तिवारी, बालगोबिंद शर्मा, साहब गुप्ता, बबलू दुबे, चंद्रदेव (पूर्व प्रधान), हरिप्रसाद गुप्ता, गौतम, अंकित प्रजापति, संगम दुबे, प्रद्युम्न कुमार, संतोष कुमार, राजपति पांडे, मूलचंद विश्वकर्मा, जयचंद पासवान, असीफुल्लाह अंसारी, अविनाश यादव, हिमांशु कनौजिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment