अनवर हुसैन पर पुलिस का शिकंजा, प्रतिबंधित गौमांस मामले में हुई गिरफ्तारी

अलीगढ़ : 19 / जून / 2026 :   प्रतिबंधित गौमांस बरामदगी मामले में अलीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुर्जा के चर्चित मीट कारोबारी और अल-हम्द मीट फैक्ट्री के स्वामी अनवर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक अन्य आरोपी असफाक को भी हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया।

जानकारी के अनुसार, जनवरी 2026 में चंडौस थाना क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग के दौरान एक ट्रक से प्रतिबंधित गौमांस बरामद हुआ था। जांच के दौरान बरामद मांस का संबंध खुर्जा स्थित अल-हम्द मीट फैक्ट्री से जुड़ा पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की थी।

 

जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद चंडौस थाना पुलिस ने फैक्ट्री स्वामी अनवर हुसैन और असफाक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अनवर हुसैन पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई हैं, जिससे मामले की चर्चा और तेज हो गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

इस गिरफ्तारी को प्रतिबंधित पशु वध और अवैध मांस कारोबार के खिलाफ अलीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment