Home » नई दिल्ली » सनदी लेखाकार दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रहे सीए

सनदी लेखाकार दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बोले- आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रहे सीए

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली : 1 / जुलाई / 2026 :  नरेन्द्र मोदी ने सनदी लेखाकार (चार्टर्ड अकाउंटेंट) दिवस के अवसर पर देशभर के सीए समुदाय को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट भारत की आर्थिक प्रगति के विश्वसनीय साझेदार हैं और पारदर्शी व मजबूत वित्तीय व्यवस्था के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

प्रधानमंत्री ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट पेशेवर उत्कृष्टता और पारदर्शिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से देश की वित्तीय प्रणाली को सुदृढ़ बना रहे हैं। साथ ही वे उद्योग-व्यवसाय को सहयोग देने, उद्यमिता को बढ़ावा देने और निवेशकों का विश्वास मजबूत करने में भी अहम योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के प्रयास ऐसे माहौल के निर्माण में सहायक हैं, जहां उद्योग-धंधे फल-फूल सकें और सभी के लिए नए अवसर पैदा हों। प्रधानमंत्री ने उनके योगदान की सराहना करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment