बाढ़ प्रभावित अरुणाचल पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, हवाई व जमीनी सर्वे कर राहत का दिया भरोसा

नई दिल्ली/ईटानगर : 1 / जुलाई / 2026 :  केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित अरुणाचल प्रदेश का दौरा कर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और मुख्यमंत्री पेमा खांडू के साथ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और जमीनी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में केंद्र और राज्य सरकार प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ी हैं। उन्होंने कहा, “दुःख बाँटने से कम होता है। आप अकेले नहीं हैं, सरकार हर कदम पर आपके साथ है।” उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और स्थानीय नागरिकों से मिलकर उनकी पीड़ा सुनी और राहत कार्यों की जानकारी ली।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाढ़ से हुए हर नुकसान का विस्तृत आकलन कराया जाएगा। खेतों, घरों, पशुधन और अन्य संपत्तियों को हुई क्षति के अनुसार प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी केंद्र और राज्य सरकार की टीमों, स्थानीय प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनों तथा समुदाय के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि सभी मिलकर पूरी ताकत से राहत कार्यों में लगे हैं। दौरे के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने राहत कार्यों में स्वयं भी हाथ बंटाया और सामुदायिक सहयोग की भावना की प्रशंसा की।

केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास और सामान्य जनजीवन बहाल करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी तथा किसी भी जरूरतमंद परिवार को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment