Home » बुलंदशहर » पहली बारिश में डूबी व्यवस्था, जहांगीराबाद में जलभराव से जनजीवन प्रभावित, मंडी में भीगा किसानों का अनाज

पहली बारिश में डूबी व्यवस्था, जहांगीराबाद में जलभराव से जनजीवन प्रभावित, मंडी में भीगा किसानों का अनाज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 1 / जुलाई / 2026 :  मानसून की पहली तेज बारिश ने जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर नगर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद शहर की कई सड़कें, गलियां और निचले इलाके घंटों तक पानी में डूबे रहे, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

नगर के कई वार्डों में जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पानी घरों तक पहुंच गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालों की समय पर सफाई और जल निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण बारिश का पानी रिहायशी इलाकों में भर गया। इससे नगर पालिका की मानसून तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस संबंध में नगर पालिका के सफाई निरीक्षक रोहित कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र के कुल 21 नालों में से 19 की सफाई पूरी हो चुकी है, जबकि बाहरी क्षेत्र के दो नालों की सफाई का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी के स्थानांतरण के कारण कुछ कार्य प्रभावित हुए थे। साथ ही कुछ नालों का ढाल (लेवल) सही नहीं होने के कारण जल निकासी में समय लगता है। नगर पालिका अपने संसाधनों के साथ-साथ किराये की ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर सिल्ट हटाने का कार्य भी करा रही है।

बारिश का सबसे ज्यादा असर नवीन अनाज मंडी में देखने को मिला, जहां जलभराव के कारण किसानों का रखा अनाज भीग गया। फसल खराब होने से किसानों और व्यापारियों में चिंता का माहौल है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।

वहीं, बारिश और जलभराव का असर शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ा। लंबे अवकाश के बाद खुलने वाले कई स्कूलों ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले ही दिन अवकाश घोषित कर दिया, जिससे नए सत्र की शुरुआत प्रभावित हुई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This