Home » नई दिल्ली » लोकसभा अध्यक्ष आज करेंगे पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन

लोकसभा अध्यक्ष आज करेंगे पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली/कोलकाता : 2 / जुलाई / 2026 :  लोकसभा अध्यक्ष पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन सत्र में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रीगण, राज्यसभा के उपसभापति तथा अन्य गणमान्य अतिथि भी शामिल होंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान नव निर्वाचित विधायकों को संसदीय परंपराओं, संसदीय शिष्टाचार, सदस्यों के विशेषाधिकारों, संसदीय प्रथाओं, विधायी प्रक्रियाओं तथा सुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी सत्रों के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।

दो दिवसीय इस प्रबोधन कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों को संसदीय कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक मूल्यों से परिचित कराना तथा उनकी विधायी दक्षता को सुदृढ़ बनाना है। कार्यक्रम का समापन शनिवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के समापन संबोधन के साथ होगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This