Home » बुलंदशहर » सीसीएसयू मेरिट में आरडीपीडी कन्या महाविद्यालय का परचम, तीन छात्राओं ने बनाई जगह

सीसीएसयू मेरिट में आरडीपीडी कन्या महाविद्यालय का परचम, तीन छात्राओं ने बनाई जगह

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 3 / जुलाई / 2026 :  रघुवरदयाल प्रभुदयाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की मेरिट सूची में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। तीन छात्राओं ने अपने-अपने विषयों में शीर्ष स्थान हासिल कर सफलता का नया अध्याय लिखा है।

एम.ए. समाजशास्त्र की छात्रा मिताली सिंह ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं एम.ए. शिक्षाशास्त्र की निधि शर्मा ने द्वितीय और एम.ए. गृह विज्ञान की रितुल ने तृतीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ दिया।
महाविद्यालय का विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में लगातार बेहतर प्रदर्शन का सिलसिला इस वर्ष भी कायम रहा। विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह, जो 22 जुलाई 2026 को आयोजित होगा, में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मिताली सिंह को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

छात्राओं की इस सफलता पर महाविद्यालय के प्रबंधक गिरीश गर्ग, निदेशक शरद अग्रवाल, संयोजक कुलदीप गर्ग, हर्ष अग्रवाल तथा प्राचार्य डॉ. शीनू चौधरी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अन्य छात्राओं से भी इन मेधावियों से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र एवं गृह विज्ञान विभाग के प्राध्यापकों रिंकू राघव, शरद शर्मा, शशिकांत, केशव, सीमा शर्मा, कुमकुम वर्मा, मीनाक्षी और पूजा सहित महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This