Home » बुलंदशहर » अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 3 / जुलाई / 2026 :  खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन के वैर यार्ड में शुक्रवार को अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जीआरपी खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी अमित चावला ने बताया कि मृतक की पहचान सोनपाल (28 वर्ष) पुत्र मनोहर लाल, निवासी शिव कॉलोनी, खुर्जा जंक्शन, थाना खुर्जा नगर, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। वह वैर स्टेशन पर निजी तौर पर टिकट काटने का कार्य करता था।

पुलिस के अनुसार सोनपाल की मौत ट्रेन संख्या 22361 अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से हुई। सूचना पर उपनिरीक्षक अमित चावला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की।

इसके बाद शव को हेड कांस्टेबल संजय कुमार एवं हेड कांस्टेबल राजकुमार की सुपुर्दगी में पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ मोर्चरी भेज दिया गया। जीआरपी मामले की जांच कर रही है

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This