Home » उत्तर प्रदेश » कानपुर: ड्यूटी पर जा रहे ट्रैफिक सिपाहियों को ट्राला ने रौंदा, सिपाही और चालक की मौत

कानपुर: ड्यूटी पर जा रहे ट्रैफिक सिपाहियों को ट्राला ने रौंदा, सिपाही और चालक की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कानपुर : 6 / जुलाई / 2026 :   बर्रा एलिवेटेड पुल पर सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही और ट्राला चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य ट्रैफिक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुल पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।

जानकारी के अनुसार, नौबस्ता बाइपास पर तैनात ट्रैफिक सिपाही जितेंद्र कुमार और राकेश को एलिवेटेड पुल पर जाम लगने की सूचना मिली थी। दोनों बाइक से मौके पर पहुंच रहे थे। इसी दौरान प्रिया अस्पताल के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्राला ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि आगरा निवासी ट्रैफिक सिपाही जितेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्राला आगे चल रहे एक ट्रक से जा भिड़ा, जिससे ट्राला चालक की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. विपिन टांडा और डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने भी मौके का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This