खुर्जा : 7 / जुलाई / 2026 : मानसून की पहली बारिश के साथ ही खुर्जा नगर पालिका के जल निकासी संबंधी दावे धराशायी होते नजर आए। नगर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव होने से आमजन, राहगीरों और छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कॉलेज रोड पर सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित रहा। वहीं, कबाड़ी बाज़ार, पदम सिंह गेट, डीसीएम रोड समेत कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन इसके बावजूद नगर पालिका स्थायी समाधान करने में विफल रही है। कई शिकायतों और पूर्व में हुए हादसों के बाद भी व्यवस्था में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला।
हालांकि बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली, लेकिन जलभराव ने राहत को परेशानी में बदल दिया। नागरिकों ने नगर पालिका से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और स्थायी समाधान करने की मांग की है।
![]()
