Home » बुलंदशहर » अवैध गतिविधियों की जांच के बाद खुर्जा के तीन होटल सील, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

अवैध गतिविधियों की जांच के बाद खुर्जा के तीन होटल सील, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 7 / जुलाई / 2026 :  सोशल मीडिया पर अवैध देह व्यापार से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने गौसपुर टैना-सीकरी रोड स्थित तीन होटलों पर बड़ी कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी खुर्जा के निर्देश पर नायब तहसीलदार, खुर्जा नगर थाना पुलिस और बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण (बीकेडीए) की संयुक्त टीम ने रॉयल क्लासिक होटल, डायमंड होटल और एक बिना नाम से संचालित होटल की जांच की।

जांच में पाया गया कि तीनों होटल सराय अधिनियम के तहत आवश्यक अनुमति लिए बिना संचालित किए जा रहे थे। इसके अलावा, होटल संचालन के लिए बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण (बीकेडीए) से भवन का नक्शा भी स्वीकृत नहीं कराया गया था।

प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए तीनों होटलों को अवैध घोषित कर तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This