Home » बुलंदशहर » गरीब बेटियों के विवाह में श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

गरीब बेटियों के विवाह में श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 8 / जुलाई / 2026 :  समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक बार फिर मानवता और सेवा का परिचय देते हुए गरीब परिवार की दो बेटियों के विवाह में गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया। ट्रस्ट ने तहसील खुर्जा के ग्राम दोस्तपुर दादूपुर निवासी ओमपाल सिंह की पुत्रियों कृष्णा और मोनिका के विवाह के अवसर पर उन्हें घरेलू उपयोग का आवश्यक सामान प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष सोनपाल सिंह चौहान ने बताया कि संस्था गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, निःशुल्क शीतल जल सेवा, शीतकाल में स्वेटर एवं कंबल वितरण, कन्या विवाह सहयोग सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य ट्रस्ट की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता “कांटे वाले” ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य है। किसी जरूरतमंद परिवार के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची मानव सेवा है और सेवा, सहयोग व सद्भाव की भावना से ही एक संवेदनशील समाज का निर्माण किया जा सकता है।

ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी पवन कुमार फौजी ने बताया कि 8 जुलाई को संस्थापक सोनपाल सिंह चौहान के परिवार में पुत्री की गोद भराई की रस्म और घर पर अतिथियों की व्यस्तता के बावजूद उन्होंने समाजसेवा को प्राथमिकता देते हुए इस सेवा कार्य को पूरा किया, जो उनके परोपकारी स्वभाव और समाज के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

 

इस अवसर पर भाकियू (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय सचिव एवं ट्रस्ट के संस्थापक सोनपाल सिंह चौहान, कर्नल जयराज शर्मा, एडवोकेट ममता अग्रवाल, जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता “कांटे वाले”, कोषाध्यक्ष बाबा जयप्रकाश, मीडिया प्रभारी पवन कुमार फौजी सहित अनेक समाजसेवी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This