Home » बुलंदशहर » 25 हजार के इनामी बदमाश को ककोड़ पुलिस ने तमंचे सहित दबोचा

25 हजार के इनामी बदमाश को ककोड़ पुलिस ने तमंचे सहित दबोचा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़ : 11 / जुलाई / 2026 :   अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ककोड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित बदमाश को चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पहले से दर्ज मुकदमे में पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है और अपराधियों का कानून के अनुसार इलाज किया जा रहा है।
ककोड़ कोतवाली प्रभारी सरजेश सिंह यादव ने बताया कि उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक रविंद्र यादव, उपनिरीक्षक लोकेंद्र सिंह चौधरी, हेड कांस्टेबल चंद्रवीर सिंह तथा कांस्टेबल तेज प्रताप सिंह क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान चला रहे थे।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना ककोड़ पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 171/2026 का 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी गांव धनोरा में बंबे के पास खड़ा है और भागने की फिराक में है।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित उर्फ जानू पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम धनोरा के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी वांछित अपराधी है और उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This