Home » उत्तर प्रदेश » अयोध्या में ओबीसी आरक्षण को लेकर आयोग की अहम बैठक, स्थानीय निकायों के आंकड़ों की हुई समीक्षा

अयोध्या में ओबीसी आरक्षण को लेकर आयोग की अहम बैठक, स्थानीय निकायों के आंकड़ों की हुई समीक्षा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अयोध्या : 15 / जुलाई / 2026 :  स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने मंगलवार को अयोध्या में समीक्षा बैठक आयोजित की। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह ने की।

बैठक में आयोग ने जनपद में ओबीसी की जनसंख्या, सामाजिक स्थिति और पंचायत एवं स्थानीय निकायों में उनके प्रतिनिधित्व से संबंधित आंकड़ों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी कृष्णा कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अरविन्द कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख और ग्राम पंचायतों के प्रशासकों सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

समीक्षा के दौरान प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार अयोध्या की कुल जनसंख्या 19,37,638 है। इनमें 9,83,386 (50.75 प्रतिशत) अन्य पिछड़ा वर्ग, 4,74,966 अनुसूचित जाति, 4,78,906 सामान्य वर्ग तथा 680 अनुसूचित जनजाति के लोग शामिल हैं।

बैठक में आयोग ने जनप्रतिनिधियों से स्थानीय निकायों में ओबीसी के प्रतिनिधित्व और वर्तमान आरक्षण व्यवस्था पर सुझाव भी लिए। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि सभी तथ्यों, आंकड़ों और सुझावों का निष्पक्ष अध्ययन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर शासन को आवश्यक संस्तुतियां भेजी जाएंगी।

बैठक के दौरान आयोग ने अधिकारियों को आरक्षण से संबंधित प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और आवश्यक सूचनाएं समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This