Home » बुलंदशहर » खुर्जा तहसील में पूर्व सैनिक का परिवार समेत अनशन, प्लॉट पर कब्जे का लगाया आरोप

खुर्जा तहसील में पूर्व सैनिक का परिवार समेत अनशन, प्लॉट पर कब्जे का लगाया आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर/खुर्जा : 16 / जुलाई / 2026 :  खुर्जा तहसील परिसर में एक पूर्व सैनिक अपने परिवार सहित अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गया। पूर्व सैनिक दीपक ने आरोप लगाया कि भूमाफियाओं ने उसके प्लॉट पर कब्जा कर लिया है और लंबे समय से शिकायतों के बावजूद उसे न्याय नहीं मिल रहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक धरना और अनशन जारी रहेगा।

पूर्व सैनिक के समर्थन में पूर्व सैनिक संगठन और भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) भी धरने में शामिल हुए। संगठनों ने आरोप लगाया कि एक सैनिक को अपने ही प्लॉट का कब्जा दिलाने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

 

धरना स्थल पर उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा पांडे और कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। हालांकि, संबंधित भूमि विवाद पर न्यायालय की रोक (स्टे) होने के कारण कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।

धरने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई, लेकिन स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही और प्रदर्शन जारी रहा।

धरने में शामिल संगठनों ने तहसील प्रशासन और कथित भूमाफियाओं के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया। इस पर उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा पांडे ने बताया कि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर भू-माफिया घोषित करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

वहीं, धरने में शामिल सोनू पंडित ने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों ने गौशाला की भूमि पर भी अवैध कब्जा कर रखा है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment