Home » बुलंदशहर » भीषण गर्मी में मानव सेवा की मिसाल, खुर्जा में अविरल चल रही नि:शुल्क जल सेवा

भीषण गर्मी में मानव सेवा की मिसाल, खुर्जा में अविरल चल रही नि:शुल्क जल सेवा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 18 / जुलाई / 2026 :  समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटे वाले के सहयोग से ग्रीष्मकाल में आमजन की सुविधा हेतु खुर्जा- बुलंदशहर में निशुल्क शीतल जल सेवा अविरल चल रही है।

इस सेवा के अंतर्गत प्रमुख स्थानों पर पानी की टंकी/ मटके /घड़े आदि की व्यवस्था की गई है, ताकि राहगीर, श्रमिक, रिक्शा चालक, व्यापारी एवं अन्य नागरिक अपनी प्यास बुझाकर राहत प्राप्त कर सकें। भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को शुद्ध एवं शीतल जल उपलब्ध कराना मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ने कहा कि “जल सेवा सर्वोत्तम सेवा है।” प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार समाज सेवा के ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए। प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है और यही सच्ची मानव सेवा है।

समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सभी नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान में सहयोग करने तथा अधिक से अधिक स्थानों पर निशुल्क जल सेवा की व्यवस्था करने का आह्वान किया।

जल ही जीवन है — आइए, जल सेवा के माध्यम से मानवता की सेवा करें।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment