Home » बुलंदशहर » सावन कांवड़ यात्रा से पहले जहांगीरपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, कांवड़ मार्ग कराया गया साफ

सावन कांवड़ यात्रा से पहले जहांगीरपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, कांवड़ मार्ग कराया गया साफ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीरपुर (बुलंदशहर) : 18 / जुलाई / 2026 :  आगामी सावन कांवड़ यात्रा को सुचारु एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जहांगीरपुर नगर पंचायत ने शनिवार को विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत खुर्जा-जेवर मार्ग स्थित श्री चामुंडा मंदिर से लेकर प्राचीन वैष्णो माता मंदिर बस अड्डे तक कांवड़ मार्ग पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया।

नगर पंचायत की टीम ने जेसीबी, ट्रैक्टर और कर्मचारियों की मदद से सड़क किनारे लगे अवैध कब्जों व रेहड़ी-पटरी को हटवाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी संचालकों से अपनी निर्धारित सीमा में ही व्यापार करने तथा सड़क पर अतिक्रमण न करने की अपील की गई।

नगर पंचायत अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगातार व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय निवासी वाहिद ने कहा कि सड़क पर रेहड़ी-ठेली अधिक आगे लगाने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। यदि सभी लोग अपनी निर्धारित सीमा में दुकान और ठेला लगाएं तो यातायात सुचारु रहेगा और आम जनता के साथ-साथ कांवड़ यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment